कॉफी बनाने वाली मशीन ने 10 दिन में उड़ाया 1TB डेटा! लोग बोले- मशीन है या जासूस
एक टेक प्रोफेशनल ने बताया है कि उसके माता-पिता के लिए खरीदी गई Keurig Smart सिंगल-सर्व कॉफी मशीन ने 10 दिनों में करीब 1 टेराबाइट (TB) डेटा ट्रांसमिट कर दिया। शख्स ने लिखा, "अधिकतर डेटा मेरे नेटवर्क में ही है...ऐसा लगता है कि दिक्कत इस एक यूनिट में ही है।" एक X यूज़र ने कहा, "कॉफी मशीन जासूस बन गई।"