कैफ ने शेयर किया अपने 79 वर्षीय पिता के क्रिकेट खेलने का वीडियो, लिखा- मेरी फिटनेस का राज़
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अपने 79 वर्षीय पिता के क्रिकेट खेलने का वीडियो 'X' पर शेयर किया है। कैफ ने लिखा, "यही है मेरी फिटनेस का राज़। मेरे पिता 79 वर्ष की उम्र में भी बल्लेबाज़ी के लिए फिट हैं। यह सब हमारे जीन्स में है।" कैफ के पिता कहते दिखे कि उन्होंने 10-12 साल बाद बल्ला पकड़ा।