कंबोडिया के एक गांव में पिता अपनी कुंवारी बेटियों के लिए बनवाते हैं 'लव हट'
कंबोडिया के कुन गांव में रहने वाली क्रेउंग जनजाति में पिता अपनी कुंवारी बेटियों के लिए 'लव हट' बनवाते हैं। इन झोपड़ियों में लड़कियां अनजान लड़कों के साथ सिर्फ रात में ही रहती हैं। गांव वालों का मानना है कि इससे लड़कियां अपने लिए पति का चुनाव सही से कर सकती हैं और सशक्त होती हैं।