कंबोडिया में 17 दिन पहले लापता हुए सैन्य हेलिकॉप्टर का मलबा व 2 पायलटों के शव मिले
कंबोडिया में करीब 17 दिन से लापता एक सैन्य हेलिकॉप्टर का मलबा एक पर्वत की चोटी पर मिला है। स्थानीय सरकारी मीडिया के अनुसार, सैन्य कर्मियों को एक पायलट का शव क्षतिग्रस्त हेलिकॉप्टर के अंदर जबकि दूसरे पायलट का शव घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी पर मिला। यह हेलिकॉप्टर 12 जुलाई को एक प्रशिक्षण उड़ान पर निकला था।