कंबोडिया में साइबर ठगी पर बड़ा एक्शन, करीब 200 स्कैम सेंटर किए गए बंद
कंबोडिया ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हाल के हफ्तों में करीब 200-स्कैम सेंटर सील कर दिए हैं। 173 बड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और 11,000 से अधिक कामगारों को देश से निकाला गया। यह अभियान पिछले साल अमेरिका द्वारा एक चीनी मूल के कथित स्कैम सरगना पर आरोप लगाने के बाद शुरू हुआ था।