कैब ड्राइवर बना CBI अफसर का पापा, बेटी के बाप का दिल छू लेने वाला वीडियो आया सामने
एक कैब ड्राइवर और यात्री के बीच हुई दिल को छू लेने वाली बातचीत वायरल हो गई है जिसमें ड्राइवर बता रहा है कि उसकी बेटी का चयन सीबीआई में हुआ है। वायरल वीडियो में वह कह रहा है, "बेटी ने मुझसे कहा- 'आप सीबीआई अफसर के पापा बन गए हैं', सोचिए कितनी खुशी की बात है।"