कैबिनेट की बैठक में हरसिमरत कौर ने कृषि कानून का स्वागत किया था: हरदीप सिंह पुरी
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 'एबीपी न्यूज़' से बातचीच के दौरान शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल से जुड़े सवाल पर कहा है, "कैबिनेट की बैठक में हरसिमरत एक बार मेरे साथ ही बैठी थीं।" उन्होंने कहा, "बैठक में जब कृषि कानून को लेकर बात हुई तो उन्होंने इसका स्वागत किया था और बाद में पलट गईं।"