केबिन में बुलाकर अश्लील हरकत करते हैं प्रोफेसर, कहते हैं- तुम्हारी महक अच्छी है: यूपी की छात्रा
जौनपुर (उत्तर प्रदेश) की पूर्वांचल यूनिवर्सिटी की एक छात्रा का आरोप है कि एक प्रोफेसर उसे केबिन में बुलाकर अश्लील हरकत करते हैं और मेसेज व वीडियो कॉल के ज़रिए उसे परेशान करते हैं। छात्रा ने बताया कि प्रोफेसर कहते हैं, "तुम्हारी महक अच्छी लगती है।" विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच के लिए 11 सदस्यीय टीम गठित की है।