कीबोर्ड में खराबी को लेकर कई अमेरिकी यूज़र्स को $395 तक का भुगतान करेगा एप्पल
एप्पल ने कहा है कि वह मैकबुक के कीबोर्ड में खराबी पाए जाने पर कई अमेरिकी यूज़र्स को $395 तक का भुगतान करेगा। दरअसल, अमेरिकी अदालत ने मामले में एप्पल को $50 मिलियन का भुगतान करने का आदेश दिया था। एप्पल ने 2015 में बटरफ्लाई कीबोर्ड पेश किया था जिसके बाद यूज़र्स ने उनमें खराबी की शिकायत की थी।