केबीसी-16 में ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित कंटेस्टेंट के इलाज में मदद करेंगे अमिताभ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति-16' में पहुंची ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित राजस्थान की कंटेस्टेंट नरेशी मीणा के इलाज में मदद का वादा किया है। शो में नरेशी ने बताया था कि उन्हें डॉक्टरों ने प्रोटीन थेरेपी लेने को कहा है लेकिन वह महंगी है। इसके बाद भावुक होकर अमिताभ ने मदद का आश्वासन दिया था।