कोबरा के काटने के बाद उसे लेकर बिहार में अस्पताल पहुंचा शख्स, डॉक्टर से बोला- इसी ने काटा

बिहार के समस्तीपुर में एक शख्स द्वारा कोबरा को डिब्बे में बंदकर अस्पताल ले जाने का मामला सामने आया है। शख्स को कथित तौर पर कोबरा ने काट लिया था। इसके बाद वह उसे डिब्बे में अस्पताल लेकर पहुंचा और डॉक्टर से बोला, "इसी ने काटा है... मेरा इलाज कीजिए।" डॉक्टर ने कहा कि शख्स फिलहाल खतरे से बाहर है।

Load More