कोबरा के फन को 28 वर्षीय युवक ने अपने दांतों से चबा डाला, सांप की हो गई मौत
हरदोई (यूपी) में 28 वर्षीय पुनीत नामक युवक को कोबरा ने डस लिया। युवक ने सांप को पकड़ लिया और फिर उसके फन को चबा डाला। सांप की मौत हो गई जबकि पुनीत उपचार के बाद घर लौट आया है। मेडिकल ऑफिसर शेर सिंह ने कहा कि सांप का ज़हर मुंह में चला जाता तो जान बचाना मुश्किल हो जाता।