कीमो कराने आई कैंसर पीड़िता के साथ एमपी के अस्पताल में डॉक्टर ने की अश्लीलता; हुआ निलंबित
भोपाल (मध्य प्रदेश) के एक अस्पताल में कीमोथेरेपी कराने आई एक कैंसर पीड़िता के साथ एक डॉक्टर द्वारा अश्लीलता किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने कथित तौर पर महिला के साथ अश्लील बातचीत की थी। वहीं, आरोपी ने कहा कि महिला उसकी करीबी दोस्त है। आरोपी डॉक्टर को फिलहाल निलंबित कर दिया गया है।