काम के दबाव से तंग आकर यूपी में सरकारी कर्मचारी ने लगाई फांसी, 8 माह पहले ही लगी थी नौकरी
एटा (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को आनंद पांडेय नामक 20 वर्षीय सरकारी कर्मचारी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के अनुसार, उसे 8 माह पहले ही कांसगंज में पोस्टमास्टर के पद पर नौकरी मिली थी और वह काम के दबाव से परेशान था। बकौल परिवार, वह शनिवार को छुट्टी लेकर घर आया था।