काम को लेकर बार-बार डांटता था 26 वर्षीय सहकर्मी, शख्स ने गुरुग्राम में चाकू घोंपकर की हत्या

गुरुग्राम (हरियाणा) में एक गेस्ट हाउस में हाउसकीपिंग में काम करने वाले शख्स अर्जुन शवतल ने 26-वर्षीय सहकर्मी दलीप कुमार की शनिवार को चाकू घोंपकर हत्या कर दी। अर्जुन का कहना है कि दलीप काम को लेकर गाली-गलौज करता था और बार-बार काम की गुणवत्ता को लेकर उसे डांटता रहता था। बकौल अर्जुन, दलीप उसने धमकाता व पीटता भी था।

Load More