किम करदाशियां ने अनंत अंबानी की शादी में पहनी साड़ी
शुक्रवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में रिऐलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां और उनकी बहन क्लोई करदाशियां ने साड़ी पहनी। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हो रही अनंत और राधिका की शादी में देश-विदेश से विभिन्न जगत की हस्तियां पहुंची हैं। इन हस्तियों में पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और बोरिस जॉनसन शामिल हैं।