किम करदाशियां से गनपॉइंट पर लूटे गए थे ₹95 करोड़ के गहने, चोरों से लिया सिर्फ ₹110 हर्जाना
रिऐलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां को 2016 के पेरिस होटल लूट मामले में सिर्फ €1 (करीब ₹110) का हर्जाना मिला है। घटना में चोरों ने किम को गनपॉइंट पर बंधक बनाकर उनके ₹95 करोड़ के गहने लूटे थे जिसमें ₹38 करोड़ की सगाई की अंगूठी भी शामिल थी। करदाशियां ने कुछ दोषियों से प्रतीकात्मक तौर पर यह हर्जाना मांगा था।