केमिकल युक्त नहीं, गुनगुने पानी में नमक डालकर बनाएं बेस्ट माउथवॉश: डेंटिस्ट डॉ. समीर
मशहूर डेंटिस्ट डॉक्टर समीर नायर ने एक पॉडकास्ट में बताया है कि केमिकलयुक्त माउथवॉश का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए बल्कि गुनगुने पानी में नमक डालकर घर पर ही सबसे अच्छा माउथवॉश बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया, "दांत पीले होने पर क्लीनिंग करवाएं और ओज़ोनेटेड आयल से ब्रश करें...और ब्रश करने के लिए कम मात्रा में टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें।"