किम जोंग-उन की ब्रेन हैमरेज से मौत की खबरों के बीच उत्तर कोरिया ने दिया उनके 'ज़िंदा' होने का सबूत
उत्तर कोरिया ने शीर्ष नेता किम जोंग-उन की ब्रेन हैमरेज से मौत की दावों के बीच उनकी नई तस्वीरें जारी की हैं। सरकारी मीडिया के मुताबिक, किम सोमवार को एक प्रदर्शनी में जूते और महिलाओं के कपड़े देखते नज़र आए। उनकी बेटी किम जू-ए भी एक तस्वीर में दिखीं। हालांकि, तस्वीरों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।