किम जोंग-उन ने बेटी के साथ हथियार फैक्ट्री में किया हैंडगन का परीक्षण; तस्वीरें आईं सामने
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन और उनकी बेटी किम जू ऐ ने शूटिंग रेंज में नई हैंडगन्स का परीक्षण किया जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। केसीएनए के अनुसार, किम ने हथियारों को परीक्षण के बाद बेहतरीन बताया। बकौल रिपोर्ट्स, परमाणु हथियारों पर ध्यान देने के बाद अब किम सामान्य हथियारों को आधुनिक बनाने पर ज़ोर दे रहे हैं।