कॉमेडी कंटेंट बनाने वालीं 25 वर्षीय इन्फ्लुएंसर मिशा अग्रवाल का हुआ निधन
कॉमेडी कंटेंट बनाने वालीं इन्फ्लुएंसर मिशा अग्रवाल (25) का निधन हो गया है। मिशा के इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी गई है। उसमें लिखा है, "आपने मिशा और उसके काम को जो प्यार और समर्थन दिया उसके लिए आपका धन्यवाद। हम...इस क्षति से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।" उनके निधन की वजह नहीं बताई गई है।