कॉमेडी में खुद करती हूं सेंसरशिप, सोशल मीडिया ने कॉमेडियन्स पर बढ़ाया दबाव: भारती सिंह
कॉमेडियन भारती सिंह ने कहा है कि वह परिवार को ध्यान में रखकर कॉमेडी करना पसंद करती हैं। भारती ने कहा, "मैं चीज़ों को खुद ही सेंसर कर लेती हूं...क्योंकि दिमाग में यह बात रहती है कि मेरी मां शो देखने वाली हैं।" उन्होंने कहा कि स्टैंडअप कॉमेडियन्स पर लोगों का ध्यान खींचने वाला कंटेंट बनाने का दबाव रहता है।