कॉमेडियन अभिषेक ने 'X' पर पाक यूज़र को किया सपोर्ट, ट्रोल होने पर अकाउंट किया डीएक्टिवेट
कॉमेडियन अभिषेक उपमन्यु 'X' पर भारत विरोधी बातें लिखने वाले एक पाकिस्तानी यूज़र का सपोर्ट करने पर ट्रोल हो गए और इसे लेकर भारतीय यूज़र्स ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई। दरअसल, अभिषेक ने पाकिस्तानी यूज़र के कमेंट को लाइक किया था और 'Yup' भी रिप्लाई किया था। ट्रोल होने के बाद अभिषेक ने अपना 'X' अकाउंट डीऐक्टिवेट कर दिया है।