कॉमेडियन ज़ाकिर खान के हैदराबाद वाले रेस्टोरेंट से मंगवाई गई चिकन बिरयानी में निकला कीड़ा
हैदराबाद में एक शख्स ने दावा किया है कि कॉमेडियन ज़ाकिर खान के रेस्टोरेंट महफिल बिरयानी से ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगवाई गई चिकन बिरयानी के चिकन के पीस में कीड़ा निकला है। शख्स ने स्विगी से मामले की शिकायत की जिस पर कंपनी ने खेद जताते हुए कहा कि खाने की पैकेजिंग रेस्टोरेंट द्वारा की गई थी।