कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने महजबीं से सीक्रेट मैरिज की बताई वजह, कहा- मैं डरा हुआ था
कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने महजबीं कोटवाला के साथ अपने सीक्रेट मैरिज को लेकर बताया है कि उन्हें 'नज़र लगने' का डर था। उन्होंने कहा, "मुझे अभी भी डर लगता है कि कहीं हम दोनों को किसी की नज़र लग गई तो?" बकौल फारुकी, उन्हें मौत से भी इतना डर नहीं लगता जितना 'नज़र लगने' से डर लगता है।