कॉमेडियन सुनील पाल के किडनैपर्स की तस्वीर आई सामने
कॉमेडियन सुनील पाल के किडनैपर्स का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें वे एक ज्वेलरी की दुकान में बैठे दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 3-दिसंबर को 2 युवक मेरठ में ज्वेलरी की दुकान पर आए और ज्वेलरी खरीदने के बाद उन्होंने दुकान के बैंक खातों में ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करवाया। आरोपियों ने सुनील के पैन कार्ड का इस्तेमाल किया।