कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने UP में क्राइम को लेकर सुनाया केले वाले का किस्सा, हंसने लगे CM योगी

स्टैंडअप-कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को केले वाले का किस्सा सुनाया जिसपर वह हंसने लगे। हर्ष ने कहा, "लखनऊ में टहल रहा था...ऐसे ही केले वाले से पूछ लिया...यूपी में क्राइम का क्या चल रहा है, उसने बोला- 'बिल्कुल खत्म'। मैंने पूछा आपको कैसे पता। उसने कहा- भइया, पहले क्रिमिनल था अब केले बेच रहा हूं।"

Load More