काम नहीं मिलेगा के डर से हर फिल्म के लिए हां कर देते थे अभिषेक बच्चन, खुद किया खुलासा
ऐक्टर अभिषेक बच्चन ने कहा है कि करियर की शुरुआत में उन्हें डर रहता था कि उन्हें आगे काम मिलेगा या नहीं। उन्होंने कहा, "उस समय जो भी फिल्म मुझे मिलती...मैं सभी करने के लिए तैयार रहता था। पिछले 5-7 वर्षों में मैं यह जान गया हूं कि मुझे क्या नहीं करना है।" उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 26-साल पूरे किए।