काम पर लौटें हड़ताल पर गए डॉक्टर, उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता रेप-हत्या केस को लेकर हड़ताल पर गए डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की है। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि कोर्ट यह सुनिश्चित करेगा कि जब डॉक्टर काम पर लौटेंगे तो उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो। सीजेआई ने कहा कि कोर्ट द्वारा गठित नैशनल टास्क फोर्स डॉक्टरों के विचार ज़रूर सुनेगी।