कुमार विश्वास की पत्नी का इस्तीफा हुआ मंज़ूर, अब नहीं रहेंगी RPSC की सदस्य
कवि कुमार विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के सदस्य के तौर पर इस्तीफा दिया था जिसे राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने मंज़ूर कर लिया है। राजभवन ने इसको लेकर बयान भी जारी किया है। गौरतलब है, एसआई भर्ती 2021 पेपर लीक प्रकरण को लेकर हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी के बाद मंजू ने यह फैसला लिया।