कीमत बढ़ने के बावजूद जनवरी में भारत में 41% बढ़ा सोने का आयातः वाणिज्य मंत्रालय
वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2025 में भारत में सोने का आयात 40.79% बढ़कर $2.68 बिलियन तक हो गया है। बकौल मंत्रालय, 2024-25 में अप्रैल-जनवरी के बीच सोने का आयात 32% बढ़कर $50 बिलियन रहा जो 2023-24 की इसी अवधि में $37.85 बिलियन था। गौरतलब है, इस साल दिल्ली में अबतक सोने की कीमत 11% तक बढ़ी है।