कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में खेले जा रहे हैं कौन-कौनसे 10 खेल?
ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 10 खेल खेले जा रहे हैं। इनमें 3x3 बास्केटबॉल, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, एथलेटिक्स, बॉल्स, बॉक्सिंग, ट्रैक साइक्लिंग, जूडो, नेटबॉल, स्विमिंग और वेटलिफ्टिंग शामिल हैं। बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, बॉल्स, साइक्लिंग, स्विमिंग और पावरलिफ्टिंग में पैरा-स्पोर्ट्स इवेंट्स भी शामिल हैं। प्रतियोगिता का समापन 2 अगस्त को होगा जिसमें 1168 पदक बांटे जाएंगे।