कामरा के जोक के बाद 'हैबिटेट' में तोड़फोड़ करने वाले शिवसैनिकों पर FIR दर्ज, 11 अरेस्ट
कॉमेडियन कुणाल कामरा के महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी के बाद 'हैबिटेट' में हुई तोड़फोड़ को लेकर शिवसेना युवा सेना के महासचिव राहुल कनाल और 19 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। वहीं, पुलिस ने अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। तोड़फोड़ के बाद 'हैबिटेट' ने अस्थाई रूप से अपने काम को बंद किया है।