कैमरून में फंसे भारत के 27 मज़दूर, वीडियो जारी कर बोले- खाने-पीने को कुछ नहीं
अफ्रीकी देश कैमरून में भारत के 27 मज़दूर फंसे हुए हैं। झारखंड निवासी इन मज़दूरों ने वीडियो जारी कर मदद मांगते हुए बताया कि कंपनी ने उन्हें 4-महीने से वेतन नहीं दिया जिसके चलते उनके खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। झारखंड की मंत्री बेबी देवी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से उन्हें भारत लाने की गुहार लगाई है।