कॉमर्स से 12वीं के बाद छात्रों के पास आगे की पढ़ाई के लिए क्या है सबसे बेहतर विकल्प?
कॉमर्स से 12वीं करने वाले छात्रों के बीच आगे की पढ़ाई के लिए बीबीए और बीकॉम 2 लोकप्रिय विकल्प हैं। बीबीए के पाठ्यक्रम में बिज़नेस मैनेजमेंट, मार्केटिंग, ह्यूमन रिसोर्सेज़ और फाइनेंस की जानकारी पर फोकस होता है। वहीं, बीकॉम में अकाउंटिंग, टैक्सेशन, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स पर ज़ोर दिया जाता है। बीबीए की तुलना में बीकॉम की फीस कम होती है।