क्यों ₹7 लाख तक आय होने के बावजूद आपको मिल सकता है आयकर विभाग का टैक्स नोटिस?
आयकर विभाग आपको ₹7 लाख से कम आय पर भी टैक्स नोटिस भेज सकता है। टैक्स विशेषज्ञों के अनुसार, जिनकी आय विशेष कर दरों (धारा-111ए के तहत 15% टैक्स वाले शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन्स) के अंतर्गत आती है उन्हें 87ए के तहत टैक्स छूट नहीं मिल सकती है, भले ही उन्होंने संशोधित समय सीमा के भीतर अपना रिटर्न दाखिल किया हो।