क्या ₹1 लाख करना चाहते हैं निवेश? FD लैडरिंग से मिल सकता है अधिकतम मुनाफा
एफडी लैडरिंग में बड़ी रकम को छोटे हिस्सों में बांटकर अलग-अलग अवधि की एफडी में निवेश किया जाता है। उदाहरण के लिए ₹1 लाख को ₹20,000-₹20,000 में बांटकर अलग-अलग समय के लिए एफडी कर सकते हैं। इससे हर साल एक एफडी मैच्योर होती है जिससे नियमित कैश फ्लो बना रहता है और लिक्विडिटी भी मिलती है।