क्यों 1500 लोगों की मौत के बावजूद टाइटैनिक के मलबे में इंसानों की हड्डियां नहीं मिलीं?
टाइटैनिक के मलबे में इंसानों की हड्डियां नहीं मिली थीं। यह जहाज़ एक हिमखंड के टकराने से समुद्र में डूब गया था जिसमें 1500 लोगों की मौत हुई थी। ओशनोग्राफी प्रोफेसर रॉबर्ट बलार्ड के अनुसार, 3000 फीट से नीचे समुद्री-जल में कैल्शियम कार्बोनेट अधिक होता है और इतनी गहराई पर यह घुल जाता है जो हड्डियों का प्रमुख तत्व है।