क्यों 1582 में अक्टूबर महीने से हटा दिए गए थे 10 दिन?
ग्रेगोरियन कैलेंडर अपनाने के चलते 1582 में अक्टूबर से 10 दिन हटाए गए थे। दरअसल, जूलियन कैलेंडर में हर 314 साल में एक दिन बढ़ रहा था जिससे ईसाई त्योहार निर्धारित करने में दिक्कत होती थी और 1582 तक 10 दिन का अंतर हो गया था। जिन देशों ने नया कैलेंडर अपनाया वहां 4 अक्टूबर के बाद 15 अक्टूबर आया।