क्या ₹1800 के लेवल को पार करेगा RIL का शेयर? नुवामा को है भारी रिटर्न की उम्मीद
ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज़ ने अनिल अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (आरआईएल) के लिए अपने टारगेट प्राइस को बढ़ाकर ₹1,801 प्रति शेयर कर दिया है। वहीं, ब्रोकरेज ने इसके शेयर को 'बाय' की रेटिंग भी दी है। रिलायंस के हाल ही में सोलर मॉड्यूल लॉन्च किए जाने के बाद ही नुवामा ने इस पर बड़ा दांव लगाया है।