क्यों 1942 में पहली बार और 1971 में दूसरी बार ढक दिया गया था ताजमहल?
ताजमहल को पहली बार 1942 में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान ढका गया था। उस समय जापानी वायुसेना के हवाई हमलों की आशंका थी जिसके मद्देनज़र इसे बांस के ढांचे से ढका गया। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तानी हवाई हमलों से बचाने के लिए इसे 15 दिनों तक जूट के बोरे, पत्तियों और कैमोफ्लेज नेट से ढका गया था।