क्यों 1972 में ओलंपिक्स के खेल गांव में आतंकियों ने इज़रायल के 11 लोगों की कर दी थी हत्या?
म्यूनिख (जर्मनी) में 8 फिलिस्तीनी आतंकियों ने सितंबर 1972 में ओलंपिक्स के खेल गांव में घुसकर इज़रायल के एक खिलाड़ी और कोच की हत्या कर 9 इज़रायलियों को बंधक बना लिया था। उन्होंने इज़रायल और अन्य देशों की जेलों में 200+ फिलिस्तीनियों को छोड़ने की मांग रखी। आतंकियों ने एक विमान मांगा लेकिन जाल बिछते देख बंधकों को मार डाला।