क्यों 2 T20 विश्व कप जीतने पर भी ज़िम्बाब्वे के खिलाफ मैच में भारतीय जर्सी पर है 1 सितारा?
दो टी20 विश्व कप जीतने के बावजूद ज़िम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20I मैच में भारतीय टीम 1 सितारा वाली जर्सी पहन कर खेल रही है। दरअसल, भारतीय टीम टी20 विश्व कप-2024 के फाइनल से पहले ज़िम्बाब्वे के लिए रवाना हुई थी इसलिए वे पहले प्रिंट की गई जर्सी पहन रहे हैं। दो सितारे वाली जर्सी का बाद में अनावरण हुआ।