क्यों 2 साल की अपनी सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट की तरफ बढ़ रहा है भारतीय रुपया?
भारतीय रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 27 पैसे गिरकर 86 के स्तर पर पहुंच गया और अब रुपया दो साल में अपनी सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट की तरफ अग्रसर है। डॉलर इंडेक्स में 0.22% की बढ़ोतरी, कच्चे तेल की कीमतों में 1.44% की बढ़ोतरी ($80.91/बैरल) और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से रुपए में यह गिरावट आई है।