क्यों 20 जुलाई से बंद हो जाएंगे पेटीएम के कुछ वॉलेट?
पेटीएम ने बताया है कि उसके कुछ वॉलेट 20 जुलाई से बंद हो जाएंगे। पेटीएम ने कहा, "पिछले 1 साल या उससे ज़्यादा समय से कोई लेन-देन न करने वाले और शून्य बैलेंस वाले सभी वॉलेट 20 जुलाई 2024 से बंद कर दिए जाएंगे।" पेटीएम ने आगे कहा, "वॉलेट बंद करने से पहले सभी प्रभावित यूज़र्स को सूचना भेजी जाएगी।"