क्यों 8 बार के सांसद सुरेश की जगह 7 बार के सांसद भर्तृहरि बने लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर?
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने संसदीय परंपरा को खत्म कर 8 बार के सांसद के सुरेश की जगह 7 बार के सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर बनाया है। दरअसल, भर्तृहरि का यह लगातार 7वां कार्यकाल है जबकि सुरेश का यह लगातार चौथा कार्यकाल है। इसी वजह से भर्तृहरि को तरजीह दी गई है।