क्यों 90% तक घटा सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों का मुनाफा?
वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों का मुनाफा 90% तक घट गया। भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा शेयर बाज़ार को दी गई सूचना के अनुसार, इन कंपनियों को अप्रैल-जून तिमाही में एलपीजी की लागत से कम दाम पर बिक्री से नुकसान हुआ जिससे उनका मुनाफा घटा। इस दौरान इंडियन ऑयल को केवल ₹2,643 करोड़ का लाभ हुआ।