क्यों JB Chemicals के शेयरों में आज आई 9% तक की तेज़ी?
जेबी केमिकल्स के शेयरों में 1-जुलाई को 9% तक की तेज़ी आई। हालांकि, जेबी केमिकल्स के शेयर बीएसई पर 3.29% चढ़कर ₹1813.85 पर बंद हुए। ब्रोकरेज़ फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज़ ने इस शेयर को 'बाय' रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है जिसके बाद इसके शेयरों में तेज़ी आई। वहीं, फर्म ने इसका टारगेट प्राइस ₹2025/शेयर तय किया है।