क्यों KKR के खिलाफ मैच में बैटिंग करने नहीं उतरे ऋषभ पंत? खुद बताई वजह

आईपीएल-2025 में मंगलवार को केकेआर के खिलाफ मैच में एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत 3 विकेट गिरने के बावजूद बल्लेबाज़ी करने नहीं उतरे। उनकी जगह अनकैप्ड खिलाड़ी अब्दुल समद और फिर डेविड मिलर मैदान पर उतरे। पंत ने मैच के बाद कहा, "लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन मेरी सोच थी...उनके स्पिनर्स को देखते हुए हम चाहते थे कि लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन बना रहे।"

Load More