क्यों अंडरवियर न पहनकर सोने की दी जाती है सलाह?

गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. विनुता जी ने कहा है कि टाइट-सिंथेटिक अंडरवियर पहनकर सोने से शरीर का सामान्य तापमान बरकरार रहने में बाधा आती है और हवा आर-पार नहीं होती। पॉलिएस्टर जैसे सिंथेटिक कपड़े गर्मी और नमी को रोक लेते हैं जिससे बैक्टीरिया पनपता है। बकौल डॉक्टर, इससे महिलाओं को वजाइनल इंफेक्शन और पुरुषों को ग्रोइन एरिया में जलन हो सकती है।

Load More